हिंद देश के निवासी, Chapter -8,, Class -6, Hindi, SEBA, NCERT, CBSE

हिंद देश के निवासी, Chapter -8,

हिंद देश के निवासी, Chapter -8,

अभ्यास–माला (Exercise Garland)

प्रश्न 2 :
गीत के चित्रों को देखो और भारत की किन्हीं पाँच भाषाओं के नाम बताओ —
उत्तर : भारत की किन्हीं पाँच भाषाओं के नाम हैं — हिंदी, असमीया, बांग्ला, तमिल, पंजाबी।

प्रश्न 3 :
कविता की पंक्तियाँ पूरी करो —
हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं।
रंग–रूप, वेश–भाषा चाहे अनेक हैं।।
बेला, गुलाब, जूही, चंपा, चमेली
प्यारे–प्यारे फूल गूँथे माला में एक हैं।।

प्रश्न 5 : बताओ —
(क) हमारे देश का नाम —
उत्तर : हमारे देश का नाम भारत (या हिंद देश / हिंदुस्तान) है।

(ख) हमारे देश की किन्हीं पाँच प्रमुख नदियों के नाम —
उत्तर : गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी।

(ग) असम की किन्हीं पाँच नदियों के नाम —
उत्तर : ब्रह्मपुत्र, बराक, सुबनसिरी, मानस, दिहिंग।

(घ) गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि नदियाँ अंत में कहाँ जाकर मिलती हैं ?
उत्तर : गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि नदियाँ अंत में सागर (समुद्र) में जाकर मिलती हैं।

प्रश्न 6 :
(क) इन फूलों के नाम बताओ —
गुलाब
कमल
गेंदा
सूरजमुखी

(ख) इनके अतिरिक्त कुछ अन्य फूलों के नाम बताओ और लिखो —
बेला
जूही
चंपा
चमेली

प्रश्न 7 : उत्तर लिखो —
(क) हमारी राजभाषा क्या है ?
उत्तर : हमारी राजभाषा हिंदी है।

(ख) हमारा राष्ट्रीय पक्षी क्या है ?
उत्तर : हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है।

(ग) हमारा राष्ट्रीय फूल क्या है ?
उत्तर : हमारा राष्ट्रीय फूल कमल है।

(घ) हमारा राष्ट्रीय प्रतीक क्या है ?
उत्तर : हमारा राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र सहित अशोक स्तंभ की अनुकृति है।

प्रश्न 10 :
आओ, पढ़ें, समझें और रेखा खींचकर मिलाएँ —

माला — गूँथना
पानी — पीना
भात — खाना
फूल — खिलना
नदी — बहना

प्रश्न 11 :
आओ, नीचे के शब्दों से वाक्य बनाएँ —

भाषा — भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं।
गुलाब — मुझे गुलाब का फूल बहुत प्यारा लगता है।
गंगा — गंगा हिंद देश की एक प्रमुख नदी है।
सागर — नदियाँ अंत में सागर में जाकर मिलती हैं।
प्यारा — यह हमारा प्यारा देश है।

प्रश्न 12 :
आओ, पढ़ें, समझें और लिखें —

यह नदी है। — ये नदियाँ हैं।
मैं लड़की हूँ। — हम लड़कियाँ हैं।
यहाँ एक महिला है। — वहाँ दो महिलाएँ हैं।
मैं एक भाषा जानता हूँ। — वे कई भाषाएँ जानते हैं।
मैं एक कविता पढ़ रहा हूँ। — वे दो कविताएँ पढ़ रहे हैं।

प्रश्न 16 :
आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें —

हिंद — भारत
वेश — पोशाक
न्यारी — निराली, अनोखी
टेर — पुकार, आवाज़
राग — सुर
तराना — एक तरह का चलता गाना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *