मेरी राजस्थान यात्रा
अभ्यास-माला
पाठ से
1. सही विकल्प चुनकर उत्तर दो (Choose the correct option and answer):
(क) निकिता अपनी राजस्थान यात्रा के अनुभव को लिखकर
उत्तर: (अ) विद्यालय की पत्रिका में प्रकाशित करना चाहती थी।
(ख) पिताजी ने निकिता से कहा था कि वे लोग इस बार राजस्थान की सैर करने जाएँगे-
उत्तर: (आ) गर्मी की छुट्टियों में
(ग) जयपुर को ‘गुलाबी शहर’ कहते हैं, क्योंकि
उत्तर: (ई) यहाँ के प्रत्येक भवन में गुलाबी रंग का उपयोग किया गया है।
(घ) निकिता की राजस्थान यात्रा में निम्नलिखित स्थानों के दर्शन का सही क्रम क्या रहा ?
उत्तर: जयपुर → उदयपुर → अजमेर/पुष्कर → माउंट आबू → जैसलमेर
—
2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो (Answer in a complete sentence):
(क) निकिता ने गुवाहाटी से दिल्ली तक की यात्रा किस रेलगाड़ी से की ?
उत्तर: निकिता ने गुवाहाटी से नई दिल्ली तक की यात्रा राजधानी एक्सप्रेस से की।
(ख) राजस्थान का ‘स्वर्ण शहर’ किस शहर को कहा जाता है ?
उत्तर: राजस्थान का ‘स्वर्ण शहर’ जैसलमेर शहर को कहा जाता है।
(ग) राजस्थान के किस स्थान पर विश्व प्रसिद्ध ऊँटों का मेला लगता है ?
उत्तर: राजस्थान के पुष्कर झील के पास विश्व प्रसिद्ध ऊँटों का मेला लगता है।
(घ) राजस्थान के एक प्रसिद्ध नृत्य के नाम का उल्लेख करो।
उत्तर: राजस्थान के एक प्रसिद्ध नृत्य का नाम ‘घूमर’ है।
—
भाषा-अध्ययन (Language Study)
1. समानार्थक शब्द (Synonyms):
(क) आओ, कुछ और समानार्थी शब्द जानें :
सूर्य = आदित्य, रवि, सूरज
हाथ = हस्त, कर, पाणि
आग = अग्नि, ज्वाला, अनल
रात = रजनी, रात्रि, निशा
पानी = जल, नीर, अंबु
चंद्र = चाँद, शशि, मयंक
(ख) अब नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो समानार्थी शब्द लिखो :
सागर = समुद्र, सिंधु
पेड़ = वृक्ष, तरु
पुस्तक = किताब, ग्रंथ
पक्षी = खग, विहग
—
2. विपरीतार्थक शब्द (Antonyms):
सरल – कठिन
निडर – डरपोक
लिखित – मौखिक
अच्छा – बुरा
अंदर – बाहर
सुबह – शाम
दिन – रात
सुख – दुःख
नया – पुराना
सत्य – असत्य
मित्र – शत्रु
लाभ – हानि
जय – पराजय
काला – सफ़ेद
अपना – पराया
जन्म – मृत्यु
प्रश्न – उत्तर
हल्का – भारी
अमीर – गरीब
ज्ञान – अज्ञान
—
3. कारक चिह्न का प्रयोग (Use of Case Markers):
(क) ‘को’ चिह्न का प्रयोग :
शिक्षक ने छात्र को पढ़ाया।
मैंने भाई को उपहार दिया।
पुलिस ने चोर को पकड़ा।
माँ बच्चे को भोजन करा रही है।
रमेश ने मुझे को आवाज दी।
(ख) ‘से’ चिह्न का प्रयोग :
वह कलम से पत्र लिख रहा है। (साधन)
बच्चा छत से गिर गया। (अलगाव)
हम बस से दिल्ली गए। (साधन)
पानी नल से टपक रहा है। (अलगाव)
दादी चम्मच से खिचड़ी खा रही हैं। (साधन)
—
4. सकारात्मक, नकारात्मक और प्रश्नबोधक वाक्य (Affirmative, Negative, and Interrogative Sentences):
किताब की कीमत क्या है? → प्रश्नबोधक वाक्य
मैंने रेगिस्तान नहीं देखा है। → नकारात्मक वाक्य
हम राजस्थान घूमने गए थे। → सकारात्मक वाक्य
दीपा नाचना नहीं जानती। → नकारात्मक वाक्य
बच्चा कैसे गिर गया? → प्रश्नबोधक वाक्य
इस जंगल में जानवर नहीं है। → नकारात्मक वाक्य
मैंने ताजमहल देखा है। → सकारात्मक वाक्य
–
