चाय : असम की एक पहचान,/Chapter -6, Class-7, Hindi, SEBA, NCERT, CBSE

चाय : असम की एक पहचान

चाय : असम की एक पहचान

अभ्यास-माला

पाठ से (Questions from the Chapter)

1. पूर्ण वाक्य में जवाब दो (Answer in a complete sentence):

(क) चाय की खेती की शुरुआत सबसे पहले कहाँ हुई थी?
उत्तर: चाय की खेती की शुरुआत सबसे पहले चीन में हुई थी।

(ख) सिंगफौ लोग चाय को किस नाम से जानते थे?
उत्तर: सिंगफौ लोग चाय को ‘फिनाप’ अथवा ‘फालाप’ नाम से जानते थे।

(ग) असम में चाय की खोज सबसे पहले किसने की?
उत्तर: असम में चाय की खोज सबसे पहले रॉबर्ट ब्रुस साहब ने की।

(घ) असम के प्रथम चाय कृषक कौन थे?
उत्तर: असम के प्रथम चाय कृषक मणिराम देवान थे।


2. रेखा खींचकर मिलाओ (Match the columns)

उछल पड़ना → कूद पड़ना

श्रीगणेश करना → आरंभ करना

हाथ बंटाना → मदद करना

खो जाना → मग्न हो जाना


3. संक्षेप में उत्तर दो (Answer briefly)

(क) हरी-हरी पत्तियों से चाय कैसे बनती है?
उत्तर: चाय के बगीचे से पहले हरे-हरे कोमल पत्ते तोड़े जाते हैं। यह काम चाय मजदूर करते हैं। इसके बाद पत्तों को सी. टी. सी. मशीन पर दिया जाता है, और मशीन से कई प्रकार की चाय बनाई जाती है।

(ख) लोग चाय क्यों पीते हैं?
उत्तर: साधारणतः लोग शरीर एवं मन में ताजगी लाने के लिए चाय पीते हैं। इसके अलावा, वैज्ञानिकों के अनुसार चाय पीने से फेफड़ों के रोग, कैंसर, हैजा, टाइफाइड आदि रोग होने की संभावना कम होती है।

(ग) पीने के लिए चाय कैसे तैयार की जाती है?
उत्तर: पीने के लिए चाय को बनाने की विधि में चायपत्ती (मशीन से बनी) को गर्म पानी या दूध में उबालकर तैयार किया जाता है।

(घ) भारतवर्ष के किन-किन राज्यों में चाय के बगीचे हैं?
उत्तर: असम के अलावा, भारत में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भी चाय के बगीचे हैं।


4. निम्नलिखित अवतरण को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दो (Read the passage and answer the questions)

(क) उपर्युक्त गद्यांश का एक उचित शीर्षक दो।
उत्तर: गद्यांश का उचित शीर्षक: राष्ट्रीय पक्षी मोर का सम्मान

(ख) हमारा राष्ट्रीय पक्षी क्या है?
उत्तर: हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है।

(ग) राष्ट्रीय पक्षी के प्रति भारतीय नागरिक का क्या कर्तव्य है?
उत्तर: राष्ट्रीय पक्षी के प्रति प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस पक्षी की देखभाल, पालन-पोषण तथा इसकी नस्ल को कायम रखे। साथ ही, इस पक्षी को अधिक सम्मान एवं आदर प्रदान करना और हर प्रकार से इसकी सुरक्षा का प्रयत्न करना चाहिए।

(घ) हर भारतीय का क्या धर्म है?
उत्तर: हर भारतीय का यह धर्म है कि यदि कोई व्यक्ति इस पक्षी के प्रति निर्दयता का व्यवहार करता दिखाई दे तो, वह उसे ऐसा करने से रोके।


भाषा-अध्ययन (Language Study)

1. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखो (Write one word for many words)

जो खेत में काम करता है → कृषक / किसान

चार राहों का संगम स्थल → चौराहा

जिसे देखा न जा सके → अदृश्य

जिसे पीया जा सके → पेय


2. संज्ञा (Noun)
संज्ञा उस शब्द को कहते हैं जिससे किसी जाति, व्यक्ति, स्थान, वस्तु और गुण आदि के नाम का बोध होता है। इसके मूलतः तीन भेद हैं: व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा।

व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun):
यह किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा प्राणी का बोध कराती है।


उदाहरण:

असम भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है।

हिमालय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत है।



जातिवाचक संज्ञा (Common Noun):
यह किसी प्राणी अथवा वस्तु की जाति का बोध कराती है।


उदाहरण:

हमने फल खरीदे।

बच्चों को खिलौना बहुत पसंद है।



भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun):
यह भाव, गुण, दशा अथवा कार्य का बोध कराती है।


उदाहरण:

हमें सत्यता का पालन करना चाहिए।

दौड़ना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *