चलो,तेजपुर चलें, Chapter -9, Class -6, Hindi, SEBA, NCERT, CBSE

चलो,तेजपुर चलें, Chapter -9

चलो,तेजपुर चलें, Chapter -9

अभ्यास-माला (Exercise Garland)

प्रश्न 3: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो :

(क) पाठ में किस स्थान के भ्रमण के बारे में उल्लेख है ?
उत्तर – पाठ में ऐतिहासिक स्थल तेजपुर के भ्रमण के बारे में उल्लेख है।

(ख) काजीरंगा किसलिए मशहूर है ?
उत्तर – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंड़े के लिए मशहूर है।

(ग) काजीरंगा के अलावा असम के अन्य दो राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखो। वे किस-किस जिले में हैं ?
उत्तर – काजीरंगा के अलावा असम के अन्य दो राष्ट्रीय उद्यान हैं –

मानस राष्ट्रीय उद्यान – बक्सा और चिरांग जिले में।

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान – सोणितपुर जिले में।


(घ) पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा किन्हीं अन्य पाँच वन्यजीवों के नाम लिखो।
उत्तर – पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा किन्हीं अन्य पाँच वन्यजीवों के नाम हैं – शेर, चीता, लकड़बग्घा, भेड़िया और सियार।

(ङ) वाण की पुत्री कौन थी ? उसकी सखी कौन थी ?
उत्तर – राजा वाण की पुत्री का नाम ऊषा था। उसकी सखी चित्रलेखा थी।

(च) अग्निगढ़ का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर – अग्निगढ़ का निर्माण राजा वाण ने अपनी कन्या ऊषा को सुरक्षित रखने के लिए करवाया था।




प्रश्न 4: पालतू और जंगली होने के आधार पर वृत्त में दिए गए पशुओं के नाम सूची में भरोः

पालतू – बैल, गाय, घोड़ा, बकरी, हाथी
जंगली – वन बिलाव, शेर, हिरन, सियार




प्रश्न 5: नीचे लिखे संयुक्त वर्णों का विच्छेद करो :

त्न – त् + न
च्छ – च् + छ
ट्ट – ट् + ट
प्र – प् + र
क्त – क् + त
द्ध – द् + ध
न्म – न् + म
ब्द – ब् + द




प्रश्न 6: आओ, समूह में बैठकर वाक्य बनाने का खेल खेलें :

प्रसिद्ध – राजा वाण एक प्रसिद्ध राजा हुए थे।
द्वार – बस स्कूल के द्वार के सामने खड़ी थी।
भ्रमण – छठी कक्षा के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए तैयार थे।
क्षेत्र – यह मानसिक स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्रीय स्तर का है।
आनन्द – पिकनिक पर बच्चों को बहुत आनन्द आया।
ज्ञान – भ्रमण से हमें बहुत ज्ञान मिला।
छुट्टी – आज से गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई है।




प्रश्न 7: आओ, रेखा खींचकर मिलाएँ :

बारह – १२
पंद्रह – १५
छत्तीस – ३६
छब्बीस – २६
तैंतीस – ३३
चालीस – ४०
बीस – २०




प्रश्न 8: आओ, खाली जगहों को अंकों से भरें :

११ १२ १३ १४ १५
१६ १७ १८ १९ २०
२३ २४ २५ ২৬ २७
२८ २९ ३० ३१ ३२
३३ ३४ ३५ ३६ ३७
३८ ३९ ४० ४१ ४२
४३ ४४ ४५ ४६ ४७
४८ ४९ ५० ५१ ५२
५३ ५४




प्रश्न 10: रेखा खींचकर मिलाओ :

महाभैरव मंदिर – तेजपुर
लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल – मानसिक अस्पताल
चित्रलेखा – चित्रकार
ऊषा – राजकुमारी
काजीरंगा – राष्ट्रीय उद्यान




प्रश्न 12: आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें :

खुश – आनंद
तैयार – प्रस्तुत होना
टूरिस्ट – पर्यटक
स्थल – स्थान, जगह
रवाना – गमन, जाना
जोश – उत्साह
मशहूर – विख्यात, प्रसिद्ध
दर्शन – देखना
पौराणिक – पुराण से संबंधित
कन्या – बेटी
कुशल – निपुण
नृत्यांगना – नृत्य करने वाली
निर्माण – बनाना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *