एक तेजस्वी और दयावान बालक, Chapter -3, Class -7, Hindi, SEBA, NCERT, CBSE

एक तेजस्वी और दयावान बालक



अभ्यास-माला (एक तेजस्वी और दयावान बालक)
पाठ से
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) वीरेश्वर ने साहस का परिचय कैसे दिया?
उत्तर: वीरेश्वर ने साहस का परिचय देते हुए बड़ी फुर्ती से एक छोटे बच्चे को घोड़ा-गाड़ी के नीचे से निकाला, जो तीव्र गति से आई थी और जिसके नीचे बच्चा फँस गया था।

(ख) नरेंद्रनाथ के गुरु कौन थे? गुरु से वह कैसे मिला?
उत्तर: नरेंद्रनाथ के गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। वह अपने मन में उठ रहे प्रश्नों के उत्तर ढूँढ़ते हुए एक दिन दक्षिणेश्वर काली मंदिर के साधक रामकृष्ण परमहंस के पास पहुँचा और उनसे मिला।

(ग) नरेंद्रनाथ ने संन्यास लेने के बाद क्या किया?
उत्तर: संन्यास लेने के बाद नरेंद्रनाथ स्वामी विवेकानंद नाम से लोकप्रिय हुए। उन्होंने पूरे भारतवर्ष की यात्रा की, जहाँ उन्होंने राजाओं की विलासिता और प्रजाओं की दरिद्रता देखी और समाज में व्याप्त अंधविश्वासों व कुसंस्कारों को भी देखा।

(घ) विश्व धर्म सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित हुआ था?
उत्तर: विश्व धर्म सम्मेलन वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित हुआ था।

(ङ) ‘रामकृष्ण मिशन’ नामक संस्था का प्रधान उद्देश्य क्या है?
उत्तर: ‘रामकृष्ण मिशन’ का प्रधान उद्देश्य समस्त पृथ्वी के गरीब और बेसहारे लोगों की सेवा करना है।

(च) स्वामीजी ने युवा शक्ति का आह्वान किसलिए किया था?
उत्तर: स्वामीजी ने युवा शक्ति का आह्वान इसलिए किया था ताकि वे तन-मन से स्वस्थ होकर देश के भविष्य को सुधारने की दिशा में काम करें।




2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) वीरेश्वर रास्ते से गुज़रते हुए भिखारियों को बुलाकर क्या करता था?
उत्तर: वीरेश्वर रास्ते से गुज़रते हुए भिखारियों को बुलाकर खिड़की से कमरे का सामान दे देता था।

(ख) स्कूल में वीरेश्वर का नाम क्या रखा गया था?
उत्तर: स्कूल में वीरेश्वर का नाम नरेंद्रनाथ रखा गया था।

(ग) संन्यास लेने के बाद नरेंद्रनाथ किस नाम से लोकप्रिय हुए?
उत्तर: संन्यास लेने के बाद नरेंद्रनाथ स्वामी विवेकानंद नाम से लोकप्रिय हुए।

(घ) अमरीकी मीडिया ने स्वामीजी को किस नाम से नवाजा था?
उत्तर: अमरीकी मीडिया ने स्वामीजी को ‘साईक्लोनिक हिंदू’ (Cyclonic Hindu) नाम से नवाजा था।




भाषा-अध्ययन (Page 24-25)

1. संधि-विच्छेद:

हिमालय = हिम + आलय

मेघालय = मेघ + आलय

विद्यार्थी = विद्या + अर्थी

महोत्सव = महा + उत्सव

सूर्योदय = सूर्य + उदय


2. उपसर्ग-युक्त शब्द (पाठ से):

प्र: प्रभाव, प्रस्ताव, प्रसिद्ध, प्रथम

कु: कुसंस्कारों

अ: अभाव

वि: विशेष, विचारों, विद्वान, विलासिता


रेखांकित उपसर्ग का प्रयोग करके अन्य दो शब्द बनाओ:

वि: विरोध → विज्ञान, विजय

उप: उपकार → उपदेश, उपहार

सु: सुयोग्य → सुपुत्र, सुगंध

प्र: प्रदीप → प्रयास, प्रगति

अभि: अभिमान → अभिनय, अभिशाप


3. प्रत्यय जोड़कर शब्द बनाओ:

‘ईय’ प्रत्यय: भारतीय, स्थानीय, मानवीय

‘इत’ प्रत्यय: पीड़ित, लज्जित, आनंदित

अन्य प्रत्यय जोड़कर शब्द:

स्वाधीन + ता = स्वाधीनता

दूध + वाला = दूधवाला

पत्र + कार = पत्रकार



4. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखो:
(क) मेरा नाम दीपिका है।
(ख) हमारे पिताजी आ रहे हैं।
(ग) तुम्हारा दोस्त बाज़ार जा रहा है।
(घ) भारत का इतिहास गौरवमय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *